आग में छह घर जलकर राख - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आग में छह घर जलकर राख




बंगाईगांव (असम)। बंगाईगांव जिला के अभयापुरी में इलाके में लगी आग के दौरान देखते ही देखते छह घर जलकर राख हो गये।


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात को अभयापुरी के न्यू पिराधार इलाके में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक छह परिवारों का घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

आग की लपटे सबसे पहले अबुल हुसैन नामक व्यक्ति की रसोई घर से उठी। जिसके बाद देखते ही देखते छह परिवारों का घर आग की चपेट में आ गया। आग की वजह से लगभग 20 लाख रुपए से अधिक का संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें