-विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा और विधानसभा अध्यक्ष दैमारी
कोकराझार (असम)। एक राजनेता के शाही शादी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा हेलीकाप्टर से पहुंचे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी भी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जबकि असम सरकार के कैबिनेट मंत्री उरखाउ गौरा ब्रह्म, बीटीसी के प्रमुख प्रमोद बोडो, विधायक लॉरेंस इस्लादि सहित अन्य कई विधायक, बीटीसी कार्यकारिणी सदस्य और निर्वाचित सदस्य भी शामिल हुए।
ऑल असम छात्र संघ के मुख्य सलाहकार डॉ. समुज्जल कुमार भट्टाचार्य भी दूल्हे को आशीर्वाद देने के लिए विवाह स्थल पर पहुंचे। कोकराझार के खारगांव में आयोजित मनेश्वर दैमारी की शादी ने राज्य का ध्यान आकर्षित किया। बाक्सा जिला के गोरेश्वर के पुखरीपार गांव में जन्मे मनेश्वर दैमारी आब्सू की केंद्रीय समिति के कार्यालय सचिव, सांस्कृतिक सचिव के रूप में चुना गया था। वर्तमान में मनेश्वर दैमारी कोकराझार के खारगांव के निवासी हैं। विवाह समारोह बाथौ धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। दैमारी ने अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत दुल्हन चंपा बोडो के साथ किया।
हजारों शुभचिंतकों ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। सभी ने दूल्हा-दुल्हन के सुखी जीवन की कामना की। शादी में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लोगों ने आनंद उठाया। वहीँ मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। वहीं असम विधानसभा के अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी ने मनेश्वर को एक दोस्त के रूप में शुभकामनाएं दीं और उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें