गणतंत्र दिवसः पूरे राज्य में कांग्रेस तीन हज़ार से भी अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गणतंत्र दिवसः पूरे राज्य में कांग्रेस तीन हज़ार से भी अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगी



गुवाहाटी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने राज्य में कुल 3,147 राष्ट्रीय झंडा फहराने जा रहा है। उस दिन प्रदेश कांग्रेस राज्य के सभी जिला, ब्लॉक, मंडल कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय झंडा फहरा कर गणराज्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पूरी तरह से तैयारी एपीसीसी ने शुरू कर दिया है। सोमवार को एपीसीसी ने एक बयान जारी कर इसका खुलासा किया है। कांग्रेस ने कहा है कि पूरे राज्य में कुल 33 जिला कांग्रेस कमेटी, 275 ब्लॉक कांग्रेस और 2839 मंडल कांग्रेस कमेटी हैं। इन सभी कार्यलयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा और विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा इस पवित्र दिन का पालन किया जाएगा।

इसके अलावा गुवाहाटी स्थित प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में केंद्रीय रूप से गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी, महानगर जिला कांग्रेस कॉमेटी और प्रदेश कांग्रेस की 75वीं आज़ादी आयोजन समिति के सहयोग से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। उस दिन सुबह करीब 8.30 बजे पार्टी के अध्यक्ष भूपेन बोरा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और अन्य संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें