तिनसुकिया (असम)। तिनसुकिया जिला के गुईजान इलाके में पैराग्लाइडिंग से गिरकर एक युवक की मौत का मामला बुधवार को सामने आया है। पुलिस ने बताया कि स्काईलाइट रिजॉर्ट में पहुंचे लखीमपुर निवासी पंकज गोगोई नामक युवक डिब्रू नदी के रेतीले इलाके में पैराग्लाइडिंग कर रहा था। इसी दौरान पैराग्लाइडिंग से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें