मदन सिंघल
लंबे समय के बाद लखीपुर के एसडीपीओ ने तीन युवकों को याबा की नशीला गोली के साथ फिर से गिरफ्तार किया है। लखीपुर के एसडीपीओ ने शनिवार की रात सिलचर सदर थाना क्षेत्र के बागपुर द्वितीय खंड गांव में एक घर में छापेमारी कर 30 हजार मादक याबा की गोलियां जब्त की हैं। बंदी मणिपुर राज्य के चुराचांदपुर जिले के जामखामेंग हाओकिप के रहने वाले हैं। सोनाई थाना क्षेत्र के डूंगरीपार गांव का रहने वाला नाजिम उद्दीन, सिलचर सदर थाना क्षेत्र में दूधपाटिल का घर रिपन उद्दीन को गिरफ्तार किया। तीन युवकों को 30 हजार टैबलेट के साथ सिलचर सदर थाने को सौंप दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लखीपुर के एसडीपीओ ने जयपुर थाने के ओसी समेत पुलिस की टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। मणिपुर क्षेत्र से सटे लखीपुर में लगातार डृग्स सिंडिकेट चलता है इसलिए कछार पुलिस सदैव तस्करों को पकड़ने के लिए आपरेशन चला रहे हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें