मदन सिंघल
लाइंस कल्ब आफ शिलचर वैली ने आज 'विश्व रेडियो दिवस' पूरे उत्साह के साथ मनाया। वैली क्लब के सदस्यों ने सिलचर में ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन का दौरा किया जहां 13 अधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए वैली क्लब आगे आया। शास्वती भट्टाचार्य (आईआईएस स्टेशन निदेशक, समाचार) ने सबसे पहले इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। और फिर उनके साथ काबेरी बिस्वास, संतश्री शोम, मणिदीपा देव, स्वपन दास, पंचतपा चौधरी, मौसमी धर, सौमित्र चौधरी, बिधान कैरी, अक्खी दास और अन्य को परियोजना अध्यक्ष कौशिकी पद भट्टाचार्य, शंकर भट्टाचार्य, शाखी भट्टाचार्य, बंदिता त्रिवेदी रॉय, अंजना देब, चंद्रावती राय व वैली क्लब के सचिव संजीव राय ने उन सभी को सम्मानित किया और मेहनती कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें उतरीय ओढाकर सम्मान पत्र दिया गया। सचिव संजीव राय ने बताया कि लाइंस कल्ब आफ शिलचर वैली द्वारा हर पर्व एवं राष्ट्रीय दिवस पर ऐसे कार्यक्रम अपनी क्षमता के अनुसार आयोजित किया जाता है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें