होजाई: श्री बाबोसा भगवान गुणगान यात्रा का भव्य आयोजन 24 फरवरी को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: श्री बाबोसा भगवान गुणगान यात्रा का भव्य आयोजन 24 फरवरी को




श्री बाबोसा भक्त मंडल ने किया अनुरोध ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे भक्त, बने पुण्य के भागी


निखिल कुमार मुन्दडा

होजाई। श्री बाबोसा भक्त मंडल होजाई के तत्वधान में आगामी 24 फरवरी 2022 को स्थानीय जुगल किशोर केडिया स्मृति भवन में प्रात 11:00 बजे से श्री बाबोसा भगवान गुणगान यात्रा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरणों में है। श्री बाबोसा भक्त मंडल होजाई के सदस्य मनोज केजरीवाल ने हमारे संवाददाता को बताया कि होजाई वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि श्री बाबोसा भगवान गुणगान यात्रा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें पहली बार एलईडी दरबार सजेगा। उन्होंने हमें आगे बताया उक्त धार्मिक कार्यक्रम में भगवान बाबोसा की परम भक्त व आराधिका मंजू बाईसा के सानिध्य में आयोजित होगा। जिसमें हैदराबाद से भजन गायक कन्हैया वैष्णव, दिल्ली से दिपक दूगड़, गुवाहाटी से संतोष शर्मा अपने भजनों की अमृत वर्षा करेंगे व बाबोसा भगवान को रिझाऐगें। वही उक्त गुणगान यात्रा का संचालक अजय बैद (दिल्ली) द्वारा किया जाएगा। प़ात 11:00 बजे बाबोसा भगवान के दरबार के सम्मुख ज्योतप्रज्वलित की जाएगी। वही बाबोसा भगवान के जयकारों के साथ भजन कार्यक्रम प्रारंभ होगा। भजनों के पश्चात बाबोसा भगवान की आरती की जाएगी तत्पश्चात भोग लगाया जाएगा। इसके बाद भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई है। उक्त कार्यक्रम में बाबोसा भगवान के भक्त श्रीचंद‌ रांका, कमल रांका, ललित बोड़ा, अशोक केजरीवाल, मधु रांका, सुशीला सुराणा, रंजना केजरीवाल, मंजू भीमसारिया, रेखा भीमसरिया सहित कई भक्त जोरों शोरों के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। वही बाबोसा भक्त मंडल होजाई के सदस्यों ने उक्त गुणगान यात्रा में समाज बंधुओं से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होकर भगवान बाबोसा का आशीर्वाद ग्रहण करें व पुण्य के भागी बने साथही कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```