गायक और संगीतकार बप्‍पी लहरी का निधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गायक और संगीतकार बप्‍पी लहरी का निधन



गायक और संगीतकार बप्‍पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्‍पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी। उन्होंने हिंदी के साथ कई रीजनल भाषा मे भी गाने गाए है। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके - बता दें कि इस महीने संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इस खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ था? बता दें कि बीते साल अप्रैल के महीने में बप्पी लहरी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी रिकवरी हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें