कोविड नियमो पर प्रतिबंध हटते ही राज्य में उत्साह का माहौल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोविड नियमो पर प्रतिबंध हटते ही राज्य में उत्साह का माहौल



गुवाहाटी-- असम सरकार ने मंगलवार को कोविड-19 संबंधी सभी प्रतिबंध हटा लेते ही राज्य में उत्साह का माहौल लौट आया है। सन 2020 से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद पूरे राष्ट्र के साथ ही असम में भी पाबंदियों के चलते नागरिक कोविड दिशानिर्देश के अंतर्गत रहने को मजबूर हो गए थे।जिसके चलते व्यापार के साथ-साथ सामाजिक परंपराओं पर भी असर पड़ा था। अधिकारियों ने इस बात का दावा किया है कि असम कोविड-19 प्रतिबंध हटा लेने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 15 फरवरी से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों एवं शिक्षण संस्थानों पर लगी रोक हटा ली गई है। जिसके चलते हैं धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह दुगुना हो गया है। आगामी होली को लेकर भी लोग काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। गत 2 सालों से होली का आनंद पर कोविड-19 प्रतिबंध लगने के चलते राजस्थान से आने वाली होली धमाल के ग्रुप की धमा चौकड़ी पर नजर लग गई थी।मगर अब नगर में राजस्थान के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने की तैयारी की खबरें पहुंच रही है। विभिन्न होली धमाल पार्टी द्वारा विज्ञापन के जरिए प्रचार किया जा रहा है। सामाजिक संस्थाएं बृहद रूप से होली का कार्यक्रम आयोजन करने की तैयारी में लग गए हैं। गुवाहाटी नगर के महावीर स्थल एवं सामाजिक विवाह भवन के साथ ही माछखुवा आईटीए सेंटर में भी होली कार्यक्रम के लिए बुकिंग करने की होड़ मच गई है। स्थानीय होली के ग्रुपों ने बसंत पंचमी से ही होली के कार्यक्रम जहां-तहां आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। फिर भी असम के मुख्य सचिव जिष्णु बरुवा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मास्क लगाना, एक दूसरे से दूरी रखना ,नियमित रूप से साबुन से हाथ धोना, सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों पर सैनिटरीज का उपयोग करना अनिवार्य है तथा यह अगले आदेश तक जारी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने और थुकने पर एक हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा तथा सभी जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक राज्य में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के वास्ते कोविड-19 आचरण का अनुपालन कराने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी सुनिश्चित करेंगे।अधिकारियों ने मीडिया से कहा कि शिक्षा विभाग विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रत्यक्ष अध्यापन के लिए नए दिशा निर्देश जारी करेगा। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों ,सीमा पर आर-पार संबंधी मार्गों एवं अस्पतालों में अनिवार्य जांच पर मंगलवार से रोक लगा दी गई है। साथ ही सरकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों में कोविड के लक्षण हैं वे किसी भी कोविड-19 केंद्र पर स्वेच्छा से जांच कराने को स्वतंत्र है और वे अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जरूरी कदम अवश्य उठाएं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राज्य भर में 32260 लोगों को कोविड-19 था। जिनमें 198 संक्रमित रोगियों की पहचान की गई थी।कामरूप मेट्रो जिले में 46 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत ने कहा कि असम में कोविड-19 संक्रमण 98.58% है जो किसी अन्य राज्य से बेहतर है।कोविड के मामले काफी कम होने के कारण इससे संबंधित सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें