भाजपा विधायक को बुलडोजर वाले बयान पर चुनाव आयोग का नोटिस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा विधायक को बुलडोजर वाले बयान पर चुनाव आयोग का नोटिस



नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के तेलंगाना विधानसभा के सदस्य टी राजा सिंह को उनके एक बयान के चलते बुधवार को नोटिस जारी किया है और पूछा है कि उनपर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्यवाही क्यों ना की जाए।


चुनाव आयोग की ओर से दिए गए नोटिस के अनुसार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर वायरल हो रहा है। इसमें वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वोट नहीं करने वालों पर जेसीबी और बुलडोजर चलाने की बात कर रहे हैं।

आयोग का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि टी राजा सिंह ने अपने बयान से आदर्श आचार संहिता, भारतीय दंड संहिता और जनप्रतिनिधि कानून की धाराओं का उल्लंघन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें