राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा गीतश्री संध्या मुखर्जी का अंतिम संस्कार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा गीतश्री संध्या मुखर्जी का अंतिम संस्कार



कोलकाता। पश्चिम बंगाल की गायिका संध्या मुखर्जी का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जायेगा। बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक संध्या मुखर्जी के शव को रविन्द्र सदन में रखा गया है।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर थीं। इसी दौरान मुख्यमंत्री को गीतश्री संध्या मुखर्जी के देहावसान की खबर दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करके अपने कार्यक्रमों में बदलाव करके स्पष्ट कर दिया कि बुधवार को दक्षिण कोलकाता के केवड़ातला महाशमशान में राष्ट्रीय सम्मान के साथ गीतश्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें