अग्रसेन भवन स्थली में सी पी एल सीजन 3 का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अग्रसेन भवन स्थली में सी पी एल सीजन 3 का आयोजन



अमित नागोरी

गोलाघाट अग्रवाल युवा सभा के सौजन्य से अग्रसेन भवन स्थली में चल रहे सी पी एल सीजन 3 में खिलाड़ियों का उत्साह चर्म पर है । आज के मुकाबले में मनोज शर्मा, नवीन शर्मा और राजीव सिंघानिया के  टर्मिनेटर ने मनोज शर्मा के 19 रन की मदद से 8 ओवर में 54 रन बनाए । इस दौरान मैन ऑफ दी मैच रिषभ अग्रवाल ने चार विकेट लिए । जवाब में एच पी ग्रुप के वारियर्स के कप्तान विशाल बिन्नानी के 33 रन की मदद से 5.5 ओवर में जीत लिया । वही मुकेश पटवारी और रितेश मोदी के ट्रांसफॉर्मर ने 8 ओवर में अमन अग्रवाल के 37 रन की मदद से 65 रन बनाये । वही पवन तोदी और अमित तोदी के एक्सपेंडेबल्स के मैन ऑफ दी मैच और कप्तान यश शर्मा के 43 रन की मदद से 4.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया । अंपायर सुजीत जैन और रोहीत बाइसिया ने की और ई सकोरिंग यश शर्मा और मयंक जैन ने किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें