इंडेन फाइबर सिलेंडर का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इंडेन फाइबर सिलेंडर का शुभारंभ




अमित नागोरी

 गोलाघाट शर्मा गैस एजेंसी के परिसर में इंडेन कम्पोजिट सिलेंडर के नाम से इंडेन फाइबर सिलेंडर का शुभारंभ किया गया। 10 किलो गैस वाले इस सिलेंडर के पहले ग्राहक ऋषिराज बूढ़ागोहाई हैं  जिन्हें गोलाघाट जिला विकास आयुक्त अर्पा बगलारी ने सिलिंडर प्रदान किया । शर्मा गैस एजेंसी की ओर से मालिक अंबरीश शर्मा ने सभी पुराने ग्राहकों से इन सिलेंडरों को जल्द से जल्द खरीदने का आग्रह किया है साथ ही कहा कि सिलेंडर पारदर्शी होने के साथ कम वजन के और विस्फोट रहित होंगे जो ग्राहक के लिए सुविधाजनक साबित होगी । साथ ही एलपीजी मात्रा की सीमा को बाहर से ही देखा जा सकेगा । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें