अमित नागोरी
गोलाघाट के आंचलिक छात्र संस्था ने नगर के विभिन्न समस्यायों को लेकर आज 2 घण्टे का धरना दिया । विभिन्न मांगों में असम गैस कम्पनी योजना के माध्यम से घर घर मे गैस की आपूर्ति ; ड्रग्स , भांग आदि से नए प्रजन्म को बचाने और भटके हुए को राह पर लाने हेतु डी एडिक्शन केंद्र का निर्माण ; राज्य सरकार के अर्बन वाटर एंड सिवरेज योजना के जल्द कार्यान्वित किये जाने ; 135 वर्ष पूर्ण करने वाले गोलाघाट के सरकारी बेजबरुवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उन्नयन हेतु अनुदान प्रदान किये जाने ; गोलाघाट में ट्रैफिक की समस्या ; नगर के नालों का विज्ञान सम्मत तरीके से निर्माण और कृतिम बाढ़ पर उचित कदम ; नगर में पार्किंग सम्बंधित उचित व्यवस्था ; नगर में पेयजल समस्या ; एफ सी आइ गोडाउन के सामने वेट ब्रिज के कारण यातायात व्यवस्था ; नगरपालिका के अधीन स्ट्रीट लाइट के मरम्मतीकरण ; गोलाघाट के गर्ल्स पॉलिटेक्निक शिक्षा अनुष्ठान के विभिन्न समस्यायों ; शहीद कुशल कुंवर सिविल अस्पताल में प्रयोजनीय चिकित्सक , नर्स और अन्यान्य स्वास्थ कर्मी के नियुक्ति सम्बंधित समस्यायों के यथा शीघ्र समाधान को लेकर आज संस्था ने 2 घण्टे का धरना दिया । इस मौके पर आसू नेताओ की उपस्थिति रही ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें