मुख्य सचिव और एपीडीसीएल के अध्यक्ष जिष्णु बरुआ का गोलाघाट दौरा  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्य सचिव और एपीडीसीएल के अध्यक्ष जिष्णु बरुआ का गोलाघाट दौरा 




अमित नागोरी

असम सरकार के मुख्य सचिव और एपीडीसीएल के अध्यक्ष जिष्णु बरुआ ने सर्किट हाउस के सम्मेलन हॉल में गोलाघाट जिले में एपीडीसीएल की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में लागू जल जीवन मिशन, मिशन बसुंधरा और विभिन्न अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं की स्थिति की व्यापक समीक्षा की।

उन्होंने योजनाओं के निष्पक्ष और त्रुटि मुक्त कार्यान्वयन पर जोर दिया और पीएचई विभाग को निर्धारित समय सीमा में जेजेएम के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए कहा, साथ ही उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसके माध्यम से कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन सन 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रदान किया जाएगा । बैठक में गोलाघाट के जिला उपायुक्त  मृगेश नारायण बरुवा सहित एपीडीसीएल, पीएचई, सर्कल अधिकारी और प्रशासन के अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें