होजाई में पर्यावरण सर्वेक्षण चेतना साइकिल रैली निकाली गई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में पर्यावरण सर्वेक्षण चेतना साइकिल रैली निकाली गई








निखिल कुमार मुंदड़ा

होजाई। पर्यावरण संरक्षण व स्माल स्टेप के संयुक्त बैनर तले सोमवार को पर्यावरण संरक्षण व पॉलिथीन से हो रहे नुकसान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक पर्यावरण सर्वेक्षण चेतना साइकिल रैली निकाली गई। उक्त साइकिल रैली शहर के गीता आश्रम से प्रात 10:30 बजे समाजसेवी डॉ प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में निकली जिसमें विभिन्न कॉलेज, स्कूल, स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों शिक्षकों व वरिष्ठ नागरिकों ने अंश ग्रहण किया।
सभी साइकिलओं पर पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश लिखा पोस्टर लटकाया गया वही पॉलिथीन से हो रहे नुकसान का संदेश दिया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा जागरूकता हो सके। साइकिल यात्रा शहर के बीचो-बीच कॉलेज रोड से होते हुए कृष्णानगर, गोविंदापल्ली,नौतन बाजार से जे.के केडिया रोड से होते हुए पुन: गीता आश्रम में आकर समाप्त हुई। वही आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आजादी का अमृत अवसर पूरा देश मना रहा है उसके मद्देनजर सभी साइकिल यात्रियों ने साइकिल यात्रा समाप्त होने के पश्चात स्थानीय गीता आश्रम परिसर में एक साथ मिलकर सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान डॉ प्रदीप कुमार साहू ने अपने संबोधन में जल,जमीन,जंगल जानवर एवं जन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण को नुकसान के बारे में लोगों को बताया वहीं इस से कैसे निजात पाया जा सके उसके बारे में भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह पानी, बिजली आदि का जितना चाहिए उतना ही इस्तेमाल करें उसका बेफिजूल खर्च ना करें। साथही उन्होंने साइकिल चलाने के फायदों के बारे में लोगों को बताया की साइकिल कैसे हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए लाभदायक है। वहीं मौजूद सभी साइकिल यात्रियों ने यह आश्वासन दिया कि वह निरंतर इन बातों को याद रखेंगे व ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कायम करने का प्रयास करेंगे और अपने आसपास की जगह को साफ सुथरा रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें