पूजा माहेश्वरी
नगांव । लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने अपनी अभिभावक संस्था लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम आयोजित किए । लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी की जनसंपर्क अधिकारी लियो वीधि दादलिका ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के संयोजक लियो नेहल केजरीवाल थी । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर लियो और लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी ने सुबह 7.30 बजे से साइकिल रैली का आयोजन 8 किलोमीटर पर चक दे धाबा तक किया । उक्त साइकिल रैली नगांव शहर के बीचों बीच स्थित घंटा घर से रवाना हुई ।चक दे धाबा तक रैली पहुंचने के बाद सभी ने मिलकर प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गीत गाते हुए तिरंगे को सलामी दी । उपस्थित सभी लोगों ने जल पान का लुत्फ उठाया । बाद में लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के सदस्यों ने सेंट्रल जेल में खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए और तत्पश्चात वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों के बीच खाद्य सामग्री तथा वस्त्र वितरित किए । सभी कार्यक्रम के दौरान लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के साथ अभिभावक संस्था लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी के सदस्यगण साथ में थे । दोनों ही संस्थाओं के सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें