जेसीआई बरपेटा रोड के नए नेतृत्व ने किया दायित्व ग्रहण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई बरपेटा रोड के नए नेतृत्व ने किया दायित्व ग्रहण




बहुऐ भी बेटियां है सिद्ध किया बरपेटा रोड ने- रमेश चाण्डक

बरपेटा रोड। जेसीआई बरपेटा रोड के छठे शपथ विधि व वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन स्थानिय बरसाना सभागार में संवैधानिक मान्यताओ के साथ बिते कल धूमधाम से संपन्न हुआ। शपथग्रहण समारोह का कुशलता से संचालन करते हुये जेसी सुमित खेमका एवं जेसी स्नैहा खेमका ने मंच गठन करवाते हुये समारोह के सभापति एवं जेसीआई बरपेटा रोड की अध्यक्ष जेसी कृति अग्रवाल, मुख्य अतिथि एवं जोन उपाध्यक्ष जेसी सुमन पोदार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता जेसी रमेश कुमार चाण्डक, निवर्तमान अध्यक्ष जेसी ममता बांठिया, सचिव जेसी स्वाति पटवारी, कोषाध्यक्ष जेसी प्रीती धिरासरिया, जूनियर जेसीस के अध्यक्ष जेजे संसकार सराफ को आसन ग्रहण करवाया। जूनियर जैसीस की सदस्य सुश्री ध्वनि चोधरी ने गणेश वंदना पर नृत्य तथा सुश्री छवि धिरासरिया ने गायन के माध्यम से शानदार प्रस्तुति की। मंचासीन पदाधिकारियों के साथ सभागार में उपस्थित गणमान्य समाज बन्धुऔ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्ष जेसी कृति अग्रवाल के स्वागत सम्बोधन के पश्चात सभी अतिथियों का पारम्परिक रूप से स्वागत अभिनन्दन किया गया। अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में सम्पादित हुये कार्यों का ऑडियो विडियों के माध्यम से प्रस्तुति देते हुये कार्यवृत को प्रदर्शित किया तथा अपने भावपूर्ण सम्बोधन में अपने कार्यकाल में सहयोग देने वाले साथी पदाधिकारियों, सदस्यों, समाज बंधुओं, मीडिया, जोन अधिकारी तथा परिजनों के रचनात्मक सहयोग को सर्वोपरि मानते हुये वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों मे गुणवत्ता भरने वाली प्रशिक्षण कार्यशाला एवं समाजिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज उत्थान के कार्य सम्पादित होने का श्रेय देते हुये अपने कार्यकाल को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष जेसी रितु सुरेखा धिरासरिया को शपथग्रहण करवाई गई। अपने दायित्व की जिम्मेदारी ग्रहण करने की स्वीकार्यता देते हुये जेसी रितु सुरेखा धिरासरिया ने अपने सम्बोधन में जेसीआई के बरपेटा रोड के विगत पांच वर्ष के सफल कार्यकाल का उल्लेख करते हुये चालु सत्र में सभी के सहयोग से जेसीआई को और ऊंचाईयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। बहू और बेटी मे फर्क नहीं रखने वाले अपने सास ससुर एवं परिजनों को अपनी ताकत बताते हुये चालु सत्र में बरपेटा रोड जेसीआई के माध्यम से एवं समाज के प्रबुद्धजनो के सहयोग एवं मार्गदर्शन से रचनात्मक आयाम बनाने प्रति अपनी निष्ठा जतायी। उपस्थित सम्रग समाज की साक्षी में पदभार हस्तांतरित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी को शपथग्रहण करवाया तथा नवीन सचिव जेसी अंजनी कुमार जाजोदिया तथा कोषाध्यक्ष जेसी गिरधारी सराफ को मंचासीन करवाया। मुख्य अतिथि द्वारा जूनियर जैसीस बरपेटा राइजर्स का गठन करवाते हुये 23 सदस्यों को शपथग्रहण करवाई तथा अध्यक्ष पद पर जेजे कृष्णा अग्रवाल को दायित्व ग्रहण करवाया। निवर्तमान अध्यक्ष जेसी ममता बांठिया ने अपने सम्बोधन में जेसीआई के प्रशिक्षण कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताते हुये इसे जीवन को सुलभ, सुचारू तथा उद्देश्यपूर्ण बनाने का विश्वविद्यालय की संज्ञा देते हुये अपना उदाहरण देते हुये छोटे से नगर से राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने व राष्ट्र व्यापी नेटवर्क खङे कर किसी भी कार्य को साधने में सक्षम बनाने का श्रेय दिया तथा उपस्थित समाज बंधुओं से जेसीआई से लाभ उठाने को प्रेरित किया। सम्बोधन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष पद से विदाई देते हुये उनका अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि जोन उपाध्यक्ष जेसी सुमन पोदार अग्रवाल ने जेसीआई बरपेटा रोड को गौरवशाली पांच वर्ष के सफल सम्पादित करने पर अपने उदगार रखते हुये संस्थापक अध्यक्ष जेसी अमित धिरासरिया व अन्य अध्यक्ष रहै जेसी शंकर अग्रवाल, जेसी पिंकी सराफ, जेसी ममता बांठिया तथा जेसी कृति अग्रवाल के कार्यकाल में हुये महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना करते हुये चालु सत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जेसीस द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे मे संक्षिप्त जानकारी दी तथा विभिन्न उदाहरण के माध्यम से प्रेरणा का संचार करते हुये जेसी रितु सुरेखा धिरासरिया के कार्यकाल में और महत्वपूर्ण कार्यों की सरंचना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशाएं व्यक्त की। मुख्य वक्ता के रूप में गुवाहाटी से पधारे जोन के मेन्टर एवं जोन कोर्डिनेटर- एसएमए सीनियर जेसी रमेश कुमार चाण्डक को सुनने के लिये सदस्यों की तथा सभासद की उत्कण्ठा चर्म पर थी। अपने उदगार में जीवन के उद्देश्य की पूर्ति के लिये जीवन जीने की कला में छोटी-छोटी बातों से बङे परिवर्तन कैसे आ सकते हैं के उदाहरण रखते हुये बङे बुजुर्गों के आशीर्वाद से बरपेटा रोड में जेसीआई के सफल पांच वर्ष सम्पादित हुये जो राष्ट्रीय स्तर पर बरपेटा का आज सुयश बढा रहै है। बरपेटा रोड ने सिद्ध किया की बहुऐं भी बेटीयाॅ है जो ससुराल में रहते हुये भी आसमान की ऊंचाईयाॅ नाप सकती है। उन्होंने अपने भ्रमण के उद्देश्य को आभार व्यक्त करने हेतु आना बताया तथा अपने सम्बोधन से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार कार्य करने के लिये तथा पदाधिकारी मनोनीत होने पर जेसी ममता बांठिया का अभिनंदन किया गया। स्थानीय पौर निगम के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में राजनैतिक क्षैत्र में कदम बढाने के लिये जेसी प्रीती धिरासरिया तथा जेसी परिवार के मार्गदर्शक सुरेश जी चौधरी का अभिनंदन किया गया। शपथग्रहण समारोह में बरपेटा रोड की विभिन्न सामाजिक संस्थाऔ के पदाधिकारि तथा प्रबुद्ध एवं गणमान्य बन्धुऔ व मातृशक्ती की उपस्थिति आपसी जुङाव व संगठित समाज का परिचायक थी। समाज बंधुओं में श्री श्रीधरजी शर्मा एवं श्री शिवरतन जी राठी एवं स्मिता धिरासरिया ने अपने सारगर्भित उदबोधन में जेसीआई के रचनात्मक भूमिका की सराहना करते हुये निरंतरता बनाये रखते हुये होनेस्टी शाप जैसे प्रकल्प से बच्चों में संस्कार रोपण करने तथा युवा में गुणवत्ता को बढाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाने पर जोर दिया तथा सकल समाज के सहयोग एवं मार्गदर्शन रूपी आशीर्वाद सदैव का भरोसा देकर मनोबल बढाया। जेसी कृति अग्रवाल ने वार्षिक पुरस्कार का वितरण कर रचनात्मक कार्य करने वाले सदस्यों को प्रोत्साहित किया। सचिव जेसी अंजनी कुमार जाजोदिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात समारोह सम्पन्न हुआ। सामुहिक राष्ट्रीय गान के बाद सभी ने रात्रि भोज का आनंद उठाया। यह प्रेष विज्ञप्ति जेसीआई बरपेटा रोड के सचिव जेसी अंजनी कुमार जाजोदिया द्वारा सर्व साधारण की जानकारी हेतु प्रेषित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें