सिलचर से मदन सिंघल
जेसीआई सिलचर महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए सदैव अग्रसर है इसलिए समय समय पर अपनी क्षमता एवं भक्ति के अनुसार जनहित के कार्य करने के लिए तत्पर है. सिलचर मेडिकल कॉलेज में सोमवार को रोगियों के साथ आये 300 परिवारों को शुद्ध भोजन के पैकेट तथा मिनरल वाटर की बोतलें वितरित की. अत्याधिक गरीब परिवारों को कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की. अध्यक्ष खुशबू जालान सचिव रश्मि करीवाल कोषाध्यक्ष संतोष तोषनीवाल गरीमा जैन प्रियंका राठी श्रुति एवं अनीता अग्रवाल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उपस्थित लोगों ने तथा रोगियों के परिवारों ने धन्यवाद दिया.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें