सिलचर से मदन सिंघल
लायंस क्लब ऑफ सिलचर ग्रेटर ने अपने मासिक मधुमेह शिविर को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है जो कि इरोंगमारा के गोद लिए गांव में लायंस डायबिटीज क्लिनिक में क्लब की एक स्थायी परियोजना है।
प्रोजेक्ट के फिजिशियन सह प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन डॉ वाई एन सिंह ने डायबिटिक स्क्रीनिंग की और सभी मरीजों का इलाज किया। मधुमेह के 25 रोगियों का उपचार किया गया। सह परियोजना अध्यक्ष लायन अनूप दत्ता ने जानकारी दी है कि इरॉन्गमारा के मधुमेह क्लिनिक में हर महीने मधुमेह की ऐसी स्क्रीनिंग सह उपचार का आयोजन किया जाएगा। क्लब की ओर से क्लब के अध्यक्ष लायन आनंद घोष, उपाध्यक्ष लायन देबराज धर, मेम्बर लायन अजीत देब और लायन किशालय भट्टाचार्जी उपस्थित थे। क्लब के चार्टर अध्यक्ष लॉयन सब्यसाची रुद्र गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें