ममता ने उड़ाया राज्यपाल का मजाक, घोड़ा पालने वाले से की तुलना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ममता ने उड़ाया राज्यपाल का मजाक, घोड़ा पालने वाले से की तुलना



कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ का नाम लिए बगैर उनका मजाक उड़ाया है। उन्होंने गवर्नर की तुलना "घोड़ा पालने वाले" से की और कहा है कि उन्हें देखकर कोलकाता पुलिस की घोड़ा इकाई (माउंटेड पुलिस) नाराज हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में शासन चलाने के लिए एक घोड़ा पालने वाले को भेज दिया है। गणतंत्र दिवस के दिन उस घोड़ा पालने वाले को मैंने सबक सिखाया था। जब वह आ गए थे तो उन्हें देखकर कोलकाता पुलिस को घोड़ा इकाई नाराज हो गई क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उनके अलावा भी बंगाल में एक और घोड़ा पालने वाला रहता है।


राज्यपाल पर तीखा हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि सुबह शाम वह मुझे गाली देते हैं। कभी ट्वीट करते हैं कभी हमें व्हाट्सएप करते हैं। केवल जवाब मांगते रहते हैं। मां कैंटीन में पांच रुपये में लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है इसका भी जवाब मांग रहे हैं। आप कौन हैं जवाब मांगने वाले? बार-बार धमकी देते हैं कि देख लेंगे। एक बार भी काउंसलर बनकर नहीं जीते हैं। कई बार पार्टी बदली है।

हमले को और तेज करते हुए ममता ने कहा कि घर पर बैठकर दूरबीन से उन्हें केवल बंगाल में हिंसा दिख रही है। दिल्ली उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है यह क्यों नहीं दिखता है?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें