दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरान शहर और आसपास के इलाके में नशाखोरी बढती जा रही है।नौजवानो को ड्रग्स व्यापारी अपना शिकार बनाते हैं।गणतंत्र दिवस के पहले तलाशी अभियान में मोरानहाट थाना दल ने एक स्कूटी से 4.8किलोग्राम गांजा जब्त किया था जो मोरान मे खपत होता।मोरान पुलिस का एक टीम कुछ दिनों से एक ड्रग्स विक्रेता की तलाश में खाक छान रही थी।कल रात एक गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने राईडांग से दो युवकों को ड्रग्स, नगदीसहित धर दबोचा।पुलिस ने व्यवहृत वाहन एस 07एन 7242टाटा टियागो भी जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार निपन दास और रुपम गोगोई दोनों डिब्रुगढ़ के कुमारीनीसिगा और मिलन नगर के रहने वाले हैं।दोनों राईडांग मे रहकर ड्रग्स का व्यापार करते थे ।उनके पास से ड्रग्स के छोटे छोटे कंटेनर ,नगदी पचास हजार रुपये और मोबाइल पुलिस ने जब्त किया।पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी मछलियां फंस सकती हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें