मदन सिंघल
श्री नृसिंह अखाड़ा मंदिर में मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य तथा मंगलवार का नियमित भजन कीर्तन आदर्श भक्त महिला मंडल की माताओं द्वारा कोराना प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क लगाकर तथा सामाजिक दूरी बनाकर किया गया। विभिन्न देवी देवताओं के भजनों किए गए बाद में हनुमान चालीसा पाठ किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। भयंकर ठंड पङने तथा कोराना के कारण मंडल की कम ही महिलाओं का आवागमन हो रहा है लेकिन कीर्तन का कार्यक्रम बराबर हो रहा है।
पंडित अर्नेश मिश्र ने बताया कि हालांकि कोराना प्रकोप कम हुआ है लेकिन हम बिना मास्क किसी भी भक्त को पूजा की अनुमति नहीं देते हैं। हर मंगलवार शनिवार अमावस्या एवं पुर्णिमा के दिन काफी भीड़ होती है। अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम तथा भंडारा भी आयोजित किया जाता है। पिछले महीने सारदा परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत का भी धार्मिक आयोजन किया गया।लेकिन असम सरकार के निर्देशानुसार हम सभी नियमों का पालन करते हैं। आरती के बाद पंडित मदन झा ने प्रसाद वितरित किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें