गुवाहाटी-- आठगांव स्थित मारवाड़ी हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों ने एक साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन कर हॉस्पिटल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। वाकया इस प्रकार है कि एक साल की बच्ची ने खेल ही खेल में एक रुपये का सिक्का निगल लिया था। जो उसकी भोजन नली में जाकर अटक गया। उस बच्ची को तत्काल मारवाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम में ईएनटी सर्जन डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ कौशिक बोरा व डॉक्टर कार्तिक बसुमतारी ने एक्सरे की जांच कर सिक्के की सही स्थिति का पता लगाकर आपातकालीन ऑपरेशन द्वारा सिक्के को निकाल दिया। डॉक्टर अमित कुमार ने इस अवसर पर बताया कि सिक्का निकालने के बाद बच्चे को मारवाड़ी हॉस्पिटल के आबजरबेशन रूम में रात भर सघन निगरानी में रखा गया। अगले दिन बाल रोग विशेषज्ञ के परामर्श के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल बच्चा बिना किसी दर्द या समस्या के घर पर बिल्कुल सुरक्षित है। उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी हॉस्पिटल के रिकॉर्ड में समय-समय पर इस तरह के जटिल सर्जरी की सफलता के कई उदाहरण दर्ज है। जिसका श्रेय हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरो को जाता है। अस्पताल प्रबंधन समिति ने इस सफल ऑपरेशन के पश्चात डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है।
!->
मारवाड़ी हॉस्पिटल में एक साल की बच्ची के सफल ऑपरेशन से एक नया अध्याय जुड़ा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें