गुवाहाटी। आज शाम करीबन 5 बजे पान बाजार हरी सभा के सामने कामाख्या कमर्शियल कंपलेक्स के प्रथम तल्ले में स्थिति जी बी डी बुक स्टाल की गोदाम में आग लग गई। जिसमें लाखों की पुस्तके जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आगे बढ़ने से बचा लिया गया। घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां ने अपने प्रयासों से आग पर तुरंत काबू पा लिया। आग लगते ही आसपास के मकानों में अफरा तफरी मच गई। विद्युत विभाग ने तुरंत विद्युत लाइन को काट कर खतरे को आगे बढ़ने से रोका। अंधेरा होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत आई लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से आग पर तुरंत काबू पा लिया।आग की चपेट में उक्त प्रतिष्ठान के अकाउंटेंट आ गए । उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। धुएं से उनकी स्थिति नाजुक बन गई थी एवं तुरंत उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें