सोनाई नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा के कङे इंतजाम किये जायेंगे- डीसी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सोनाई नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा के कङे इंतजाम किये जायेंगे- डीसी



मदन सिंघल

कछार जिला उपायुक्त कीर्थी जल्ली तथा सहायक उपायुक्त एवं चुनाव अधिकारी नवनीता हजारिका ने मिडिया को जानकारी दी कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें सलोगान, सोंग, विडियो तथा पोस्टर डिजाइन के जरिये लोगों को जागरूक करने के लिए देश व्यापी कार्यक्रम चलाया गया है इसमें नगदी ईनाम के साथ ई सर्टिफिकेट भी विजेताओं को दिया जायेगा। असम नगर पालिका चुनाव कछार में सिर्फ सोनाई में 11 तथा लखीपुर में 10 वार्ड में होगा जिसमें 35 प्रत्याशी सोनाई से तथा 28 लखीपुर से मैदान में है। पहली बार इवीएम से चुनाव होगा। जिला प्रशासन चुनाव के लिए तैयार है लेकिन सोनाई में विशेष रूप से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात किया जायेगा क्योंकि विधानसभा चुनाव में सोनाई में गङबङी हुयी थी। 6 मार्च को चुनाव होने के साथ ईवीएम शिलचर में लायी जायेगी तथा 9 मार्च को गिनती होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें