गुवाहाटी । असम विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 'एक लाख नियुक्तियां होंगी। मैं कहता हूं कि एक लाख से एक भी कम नहीं होगा। इस मुद्दे को चुनौती देने का कोई मतलब नहीं है। मुझे चुनौती देनी चाहिए कि एक लाख क्यों, दो लाख, दो लाख क्यों, पांच लाख लोगों को नौकरी दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मई से 10 जून तक कर्मयज्ञ आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, 'मैं एक लाख नियुक्ति जून तक नहीं कर पाया तो जुलाई तक इसे पूरा करूंगा। पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों में भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और रोजगार जारी रहेगा।'
उल्लेखनीय है कि सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान एक लाख नौकरी देने की बात सामने आई तो राइजर दल के अखिल गोगोई ने इसको लेकर हंगामा किया था। विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी ने उन्हें सदन से निलंबित कर मार्शल के जरिए बाहर करवा दिया था।
बजट सत्र के दूसरे दिन शाम को सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने इसे लेकर सत्ता पक्ष को कठघरे में खड़ा किया। विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। सैकिया ने कहा, 'मैंने आज एक लाख नियुक्तियों के बारे में सवाल पूछे। सरकार मेरे सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है। विभाग के पास जानकारी नहीं है। इस सरकार ने पिछले छह साल एक लाख सात हजार 49 पदों को खाली किया है।' उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा सरकार का बजट पेश करेगी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें