सिलचर से मदन सिंघल
श्रीनृसिंह अखाड़ा में श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा अग्रवाल जाग्रति मंच की तरफ से फाल्गुन द्वादशी के दिन अन्नपूर्णा सेवा के तहत श्याम भंडारा लगाया गया. जिसमें पांच सौ से अधिक भक्तों को खीर खिचड़ी एवं आलूभाजा के साथ महाप्रसाद वितरित किया गया. श्री श्याम भक्त मंडल के उपाध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल सचिव सुनील तोसावर अखाड़ा प्रबंधन समिति के सचिव विकास सारदा ने सारा प्रबंध किया. अग्रवाल जाग्रति मंच की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल सचिव अमिता अग्रवाल सचिव गरीमा अग्रवाल परियोजना निदेशक रेखा बंसल श्वेता अग्रवाल ने भजन कीर्तन कार्यक्रम करने तथा श्याम भंडारा लगाने की व्यवस्था की. हीरा अग्रवाल मोहिनी अग्रवाल अंजू अग्रवाल श्रुति अग्रवाल सरोज अग्रवाल ममता बजाज मधु कनोई मनिषा गोयल नीशा सराफ प्रतिभा जैन दीया बजाज ऋतु अग्रवाल खुशबू जालान कविता बगङिया ने सेवा प्रदान की.पुर्व अध्यक्ष सबीता चमङिया ने बताया कि हमने शिलचर गौशाला में गायों को चारा एवं गुङरोटी खिलाने के कार्यक्रम के अलावा भी कार्यक्रम किए हैं. अध्यक्ष बबीता अग्रवाल सचिव अमिता अग्रवाल ने श्याम भक्त मंडल तथा श्रीनृसिंह विग्रह परिचालना समिति का आभार व्यक्त किया तथा सभी सहयोगी बहनों को धन्यवाद दिया.आपस में गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें