गुवाहाटी। फागुन की सतरंगी बयार से गुवाहाटी भी अछूता नहीं है। शिवरात्रि से चंग पर थाप की गुंज के साथ होली-टोली का हमेशा की तरह चायगली में सुर संगीत का रात्रि कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। जहाँ होली गीतों के रसीया समाज के बुजुर्ग एवं युवा सभी हिल मिल रस रंग बरसातें है। इस वर्ष होली-टोली अपना 27वां बर्ष मना रही है। होली उत्सव का स्वरूप महोत्सव में परिणत होना स्वाभाविक है। इसके स्वरूप को और बङा बनाने में सदैव की तरह फ्रैण्डस क्लब का भी रचनात्मक योगदान है। दोनों की संयुक्त भागीदारी में 27वां बर्ष विशेष रूप में फैन्सी बाजार स्थित जेल परिसर भूभाग पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या दिनांक 15 से 17 मार्च को शाम ढलते ही आरंभ होगा। गुवाहाटी वासीयों को रस रंग की तरंग में ले जाने की व्यापक तैयारियां जोर शौर से चल रही है।
होली-टोली के शंकर बिङला ने बतलाया कि होली के मन भावन गीतों की प्रस्तुति होली-टोली के कलाकारों द्वारा रहेगी ही, साथ ही साथ सांस्कृतिक छटा के रूप में नगाङे की थाप पर गिंदङ डालने की भी उत्तम व्यवस्था की गयी। महिलाऔ के बैठने की सुंदर व्यवस्था की गयी है। गुवाहाटी वासी होली प्रेमी को सपरिवार इस उत्सव में सादर आमंत्रित हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें