गुवाहाटी--सैनिटरी एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह कल धूमधाम के साथ गुवाहाटी के छात्रीबाडी स्थित आसाम महेश्वरी भवन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कपूरचंद पाटनी ,पूर्व अध्यक्ष गणेश मल नाहटा , ओम प्रकाश लोहिया, सुरेंद्र लाट , बनवारी लाल बिरला, एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार पारीक मंत्री शंकर बिड़ला,कोषाध्यक्ष रुपेश नाहटा एवम कार्यक्रम संयोजक विशाल चौहान एवं चेतन पारीख के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मिलन समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तद पश्चात राजस्थान के लोक प्रिय गायक कलाकार बद्री व्यास एवं पल्लवी दास ने राजस्थानी लोक गीतो से सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया एवं बहूत सुंदर प्रस्तुति की धमाल से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। कार्यक्रम संयोजक विशाल चौहान एवं चेतन पारीक ने आए हुए सभी एसोसिएशन परिवार के सदस्यों का दुपट्टा एवं गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी ने बढ चढ़ कर हिसा लिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें