आदर्श भक्त मंडल की आम सभा में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आदर्श भक्त मंडल की आम सभा में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय




सिलचर से मदन सिंघल


कोविद महामारी के कारण दो साल हनुमान जयंती ना मनाने तथा कोविद महामारी में शिलचर सहित संपूर्ण भारत में मारे गए लोगों के प्रति आदर्श भक्त मंडल ने दुख व्यक्त किया.आजीवन सदस्य विनोद जोशी सहित मृतकों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वनबन्धु परिषद में आदर्श भक्त मंडल द्वारा आमसभा में विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया लेकिन सदस्य कम आने के कारण अगले रविवार को फिर हैस्टी टेस्टी रेस्टोरेंट सभागार में सभा बुलाने का निर्णय लिया गया. सदस्यों की अधिक उपस्थिति तथा हनुमान जयंती समारोह में भी भक्तों की सपरिवार उपस्थिति एवं दिनभर के कार्यक्रम में स्वैच्छिक सेवा के लिए भी विचार विमर्श किया गया. शौभायात्रा सहित विभिन्न मुद्दों पर अगली मीटिंग में अंतिम फैसला लिया जायेगा. आगामी 16 अप्रैल को हंसी खुशी सभागार भवन में धूमधाम से भजन कीर्तन कार्यक्रम के साथ रात में महाप्रसाद करने, श्री नृसिंह अखाड़ा एवं गोपाल अखाड़ा हनुमान मंदिरों में हर साल की भांति धार्मिक अनुष्ठान करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष बंशीलाल भाटी उपाध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल सचिव हरीश काबरा कोषाध्यक्ष शुशील तापङिया ने संयुक्त रुप से पिछले साल की कार्रवाई का ब्यौरा देने के साथ अनेक प्रस्ताव रखें जिस पर चर्चा की गई. पुरानी कार्यकारिणी समिति को यथावत रखने का भी आमसहमति से निर्णय लिया गया. हनुमान चालीसा के साथ शुभारंभ किया गया तो ओम शांति मंत्रोच्चारण के साथ समापन किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें