प्रजापति भवन में बाबोसा महाराज का कीर्तन एवं भंडारा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रजापति भवन में बाबोसा महाराज का कीर्तन एवं भंडारा आयोजित







सिलचर से मदन सिंघल


बाबोसा की लाडलियों द्वारा शिलचर मासीमपुर रोड मजुमदार बाजार में संतोष मोहन प्रजापति के निवास पर भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया जिसमें पूजा अर्चना अखंड ज्योति के फुलों एवं गुलाल के साथ होली उत्सव भी मनाया गया. सभी लाडलियों को गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया. प्रजापति दंपति को श्रीमती पुष्पा दुधोङिया एवं संपत देवी दुग्गङ मोतियों की माला पहनाकर तथा शाल ओढाकर विशेष रूप से सम्मानित किया. सभी लाडलियों ने बाबोसा महाराज का जैकारा लगाते हुए खुशी जताई. बङी संख्या में शिलचर से भक्त गण पधारे तथा आरती एवं महाप्रसाद में हिस्सा लिया.
स्थानीय गायक पुष्पा दुधोङिया गोपाल चौहान गोरधन डागा सहित कई लोगों ने भजन कीर्तन किया. बाल कलाकारों ने नृत्य संगीत से भावविभोर कर दिया. मोहन प्रजापति ने आगंतुक मेहमानों एवं भक्तों तथा सभी मातृशक्ति को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया जिन्होंने इतनी दूर आकर बाबोसा महाराज का भजन कीर्तन कार्यक्रम भव्य रुप से किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें