पुल के पास की मिट्टी धंसने से दुर्घटना की आशंका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पुल के पास की मिट्टी धंसने से दुर्घटना की आशंका


दयानंद सिंह

मोरानहाट । डिब्रुगढ़ जिला के मोरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मे सरकारी योजनाओं पर हमेशा प्रश्न उठता रहा है।जब भी कोई सरकारी निर्माण की आलोचना करता है तो विधायक जी कहते हैं कि लोग काम मे विघ्न डालना चाहते हैं।क्षेत्र का विकास नहीं चाहते हैं विपक्षी।लेकिन निर्माण कार्य कौन करवाता है, सबको पता है।ग्रामीण क्षेत्रों में सारा निर्माण कार्य भाजपा के लोग करवाते हैं, अतः किसी को बोलने का अधिकार नहीं है।एक वर्ष भी नहीं हुआ।सेनसुआपुखुरी -शिलपुटा संयोगी पथ पर बने पुल को।स्थानीय लोगों ने बताया कि गोगोई उपाधि का महाप्रतापी ठिकादार है।उसने मनमाने ढंग से पुल बनवाया।जरूरत से कम मिट्टी भरकर आननफानन मे विधायक चक्रधर गोगोई से उद्घाटन करवाया।लेकिन हल्की सी वर्षा के जल से मिट्टी धंसने लगी।अनहोनी दुर्घटना से बचने के लिए लोगों ने बांस लगाया।बरसात में मिट्टी के बह जाने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।स्थानीय लोगों ने पत्रकारों के माध्यम से विधायक का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें