अरुणा अग्रवाल
सशस्त्र सीमा बल, रंगिया में तैनात 24 वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत भारत भूटान सीमाक्षेत्र के काऊली स्थित ' खादी ग्रामोद्योग विद्यालय में मुख्य अतिथि 24 वीं वाहिनी एस.एस बी, रंगिया के उप- कमान्डेट पंकज शर्मा की उपस्थिति में 30 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम गत 1 मार्च को शुरू किया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के 20 गरीब लोगों को 30 दिन का मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण 24 वीं वाहिनी, रंगिया की ओर से निःशुल्क दिया गया , कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन की जानकारी दी गयी, कार्यक्रम के अंत में बल वाहिनी के उप-कमान्डेट पंकज शर्मा द्वारा लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ मधुमक्खी पालन करने का बक्स भी वितरित किया गया। जिसके द्वारा लाभार्थियों को अपने ही घर में मधुमक्खी पालन करने एवं रोजगार पाने में सहायता मिलेगी। इस कार्यक्रम के दौरान खादी ग्रामोद्योग विद्यालय की प्रिंसीपल दुलाल साहा , ग्रामीण तथा एसएसबी के अन्य अधिकारी व जवान भी उपस्थित रहे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें