पूजा माहेश्वरी
नगांव । अणुव्रत समिति, नगांव द्वारा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अखिल भारतीय मुहिम " स्वस्थ होली, सद्भाव की रंगोली " के अंतर्गत आज नगांव में एक बैनर का विमोचन किया गया। इस बैनर का विमोचन नगांव सदर के विधायक रूपक शर्मा द्वारा उनके निवास स्थान पर अणुव्रत समिति, नगांव के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस बैनर को असमिया और हिंदी दोनो भाषा में जारी किया गया और नगांव शहर के मुख्य स्थानों पर लगाया गया। इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने सभी लोगों से स्वस्थ होली खेलने की अपील की। उन्होंने कहा की होली सूखे रंगो से खेले एवं पानी का प्रयोग और अपव्यय न करें। उन्होंने प्राकृतिक रंगो से होली खेलने और रासायनिक रंगो से बचने की भी सलाह दी। श्री शर्मा ने कहा की इस होली पर आपस में मैत्री और सद्भावना बढ़ाएं और गरिमापूर्ण तरीके से होली खेलें। उन्होंने अणुव्रत के सिद्धांत " संयम ही जीवन है " को अपनाने की सबसे अपील की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष छत्तर गुजरानी, पूर्व अध्यक्ष हुलास बोथरा, सचिव संजय बोथरा, देवेंद्र सिंह सहमी, लक्ष्मीपत चोरङिया, बिमल दस्सानी, अजय मित्तल, नोरतन बोकङिया, बजरंग जाट, मंजू गुजरानी, सुमन बोथरा, संगीता दस्सानी, कुसुम सेठिया, सह सचिव मेघा दुगड़ उपस्थित थे। यह जानकारी अणुव्रत समिति के प्रचार सचिव अजय मित्तल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें