पूजा माहेश्वरी
नगांव । दक्षिण सालमारा जिला के मानकाचर के चुनाव अधिकारी विभाष मैधी को सातगांव पुलिस थाना के प्रभारी प्रांजीत लहकर ने शारीरिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगा है । राज्य के विभिन्न स्थानों के साथ नगांव के एसीएस अधिकारियों ने भी कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । नगांव जिला के एसीएस अधिकारियों ने पुलिस द्वारा एक एसीएस अधिकारी का अपमान करने के लिए कड़े शब्दों में निंदा की है । उक्त घटना का विरोध करते हुए नगांव जिला के एसीएस अधिकारियों ने आज नगांव जिला उपायुक्त से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है । इस ज्ञापन में नगांव जिला के एसीएस अधिकारियों ने सातगांव पुलिस के अधिकारी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें