असम भोजपुरी परिषद गोलाघाट आंचलिक समिति की महिला शाखा का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम भोजपुरी परिषद गोलाघाट आंचलिक समिति की महिला शाखा का गठन



अमित नागोरी

हाल ही में अखिल असम भोजपुरी परिषद गोलाघाट आंचलिक समिति की महिला शाखा का गठन किया गया । गोलाघाट नगर के बीएन कांपलेक्स के सभा गृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उक्त गठन प्रक्रिया संपन्न हुई । इस मौके पर साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन गोलाघाट जिला समिति के सलाहकार प्रेमानन्द झा ने किया वही उद्देश्य व्याख्या सचिव कृष्णा कुमार गुप्ता ने किया । इस मौके पर अखिल असम भोजपुरी परिषद गोलाघाट आंचलिक समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार कानू , कोषाध्यक्ष रामा शंकर साहू , समाजसेवी रोनाली बोरठाकुर और  कृष्णा धर गुप्ता को मंच पर आसन ग्रहण कराते हुए उनका अभिनंदन असमिया संस्कृति के तहत फुलाम गमछा पहना कर किया गया । साधारण सभा के शुरुआत में प्रतिष्ठापक अध्यक्ष स्वर्गीय परशुराम दुबे के समाज हेतु किए गए योगदान पर विस्तृत रूप से कृष्णा कुमार गुप्ता ने वक्तव्य प्रदान करते हुए लोगो को अवगत किया । वही प्रेमानन्द झा ने अखिल असम भोजपुरी परिषद द्वारा समाज हित के लिए किए गए कार्यो पर जानकारी दी साथ ही समाज को संगठित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत किया । इस मौके पर क़ई लोगो ने अपने विचार रखे । सर्वसम्मति से गठित महिला शाखा मे अध्यक्ष बबीता गुप्ता , कार्यकारिणी अध्यक्ष अमृता कलवार , सुनीता गुप्ता -बंदिता ठाकुर एवं शांति वर्मा को उपाध्यक्ष  का पद भार , वही अनुश्री गुप्ता को सांगठनिक सचिव , पुष्पा सिंह को साधारण सचिव , निर्मला कलवार सह सचिव , गुड़िया गुप्ता संयुक्त सचिव , सोनी गुप्ता कोषाध्यक्ष , कृष्णा धर गुप्ता -प्रियंका गुप्ता- लीना कलवार को संयुक्त रूप से सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव का पदभार प्रदान करते हुए 25 सदस्यों वाली एक शक्तिशाली आंचलिक महिला शाखा का गठन किया । धन्यवाद ज्ञापन सचिव पुष्पा सिंह द्वारा किया गया और उन्होंने नहीं टीम को बधाई दी । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```