मित्रमंडल का हास्य कवि समेल्लन सम्पन्न   - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मित्रमंडल का हास्य कवि समेल्लन सम्पन्न  

 




अमित नागोरी

मित्रमंडल द्वारा होली के आयोजन पर  स्थानीय सती साधनी कला क्षेत्र के सभागृह में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया । उक्क्त कार्यक्रम में देश के मशहूर कवियों ने मंच साझा किया । दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार चांडक ने किया । इस मौके पर पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा , अरुण जेमिनी , गौरव शर्मा  , शंभू शिखर  , मुमताज नसीम  , चिराग जैन का स्वागत करते हुए असमिया संस्कृति के तहत फुलाम गामोचा से स्वागत किया । कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना द्वारा कवियत्री मुमताज नसीम ने की । ततपश्चात मुंबई से आये कवि गौरव शर्मा , हरियाणवी शैली में कवि अरुण जेमिनी , शंभु शिखर ने गायन शैली , कवि समेल्लन का संचालन कर रहे कवि चिराग जैन , कार्यक्रम के समापन्न में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने लोगो को हंसने पर मजबूर कर दिया । कार्यक्रम के संयोजक अजय ढंढ़ारिया ने मित्र मंडल टीम की और से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें