जाने-माने गायक शंकर महादेवन के असमिया होली गीत बरपेटा में रिलीज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जाने-माने गायक शंकर महादेवन के असमिया होली गीत बरपेटा में रिलीज



बरपेटा (असम)। दौल महोत्सव (होली) से पूर्व राज्य ही नहीं देश में विख्यात जाने-माने गायक शंकर महादेवन के गाए असमिया होली गीत को मंगलवार को वैश्विक पहचान मिल गयी। आज बरपेटा में उनके असमिया होली गीत 'लाहे-लाहे वसंत आहे (धीरे-धीरे वसंत आता है)' का विमोचन हुआ।


बरपेटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गुनींद्र नाथ दास, कवि एवं गीतकार ध्रुव कुमार तालुकदार और गीतकार कुशल बयान ने इस गीत का विमोचन किया। श्रीमंत शंकरदेव गुरुजन द्वारा शुरू किए गए दौल महोत्सव को बरपेटा सत्र (मठ) में एक नया रूप मिला। संक्रमण के इस दौर में बरपेटा की होली पूरे राज्य में फैल गई है। इस बीच शंकर महादेवन की आवाज में जान फूंकने वाली बरपेटा की होली गीत को भी वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें