गुवाहाटी-- गुवाहाटी मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन ने अपने सदस्यों एवं उनके परिवार के बीच होली रंगोत्सव का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंघानिया, निवर्तमान अध्यक्ष सुशील हरलालका पूर्व अध्यक्ष कमल बैद, सचिव मोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा सांस्कृतिक सचिव राजेश सरावगी, निवर्तमान सचिव संजय गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक सुशील बंका ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सिंघानिया ने अपने संबोधन में कहा कि मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन सिर्फ व्यवसायिक संस्था ही नहीं है, अपितु यह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। सदस्यों के परिवार में आपसी सौहार्द, समन्वयक एवं भाईचारे को बढ़ावा देकर मजबूत करने हेतु होली रंगोत्सव जैसे आयोजन किये जाते है।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर व गुलाल लगाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नोखा राजस्थान की लोक गायिका सोनू जोशी ने होली के गीत प्रस्तुत किया। राजस्थान के कलाकारों ने बैलेंस डांस करके सबको चकित कर दिया। इस अवसर पर हास्य रस की लघु नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई ।एसोसिएशन के सचिव मोहित अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
!->
गुवाहाटी मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन का होली रंगोत्सव आयोजित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें