दयानंद सिंह
मोरानहाट। बुधवार को असम के 80 पौर सभा की मतगणना हुई।मोरान पौर सभा के 11वार्डों में से नौ पर भाजपा ने जीत हासिल की वहीं एक पर कांग्रेस और एक पर अगप ने जीत हासिल की।चराईदेव जिला के मुख्यालय सोनारी मे मतगणना स्थल पर सुबह से ही उम्मीदवारों के साथ साथ समर्थकों की भीड़ जमा थी।सभी परिणाम की प्रतिक्षा कर रहे थे।साथ मे माहमारा के विधायक और मंत्री जोगेन मोहन और उनकी पत्नी ओली मोहन थे।चुनाव नतीजे सामने आते ही भाजपा समर्थक खुशी में झुम उठे।आको एबार बीजेपी सरकार, गीत पर नाचने गाने लगे।वार्ड नं1पर मौसमी दुवरा-भाजपा, 2-पर अरुप दत्त-भाजपा, 3-पर सुनैना साह-भाजपा, 4-पर उदयशंकर गोगोई-भाजपा, 5- पर पुबाली बुढागोहाई-भाजपा, 6-पर हीरामणि गोस्वामी-भाजपा, 7-पर चित्रा मंडल दास-भाजपा,8-पर झर्णा फूकन-कांग्रेस,9-पर चन्द्रशेखर सेतिया-भाजपा,10-पर मुनमी चांगमाई-भाजपा , 11-पर ईंद्र फूकन-अगप विजेता रहे।मोरान मे चारों ओर भगवा ध्वज लहरा रहा है।भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं साथ ही मिठाई बांटी गई।मंत्री जोगेन मोहन ने मोरान वासियों को भाजपा मे विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया तथा शहर के विकास का आश्वासन दिया।विजय रैली मे मंत्री के साथ विजयी पार्षदों ने शहर की परिक्रमा की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें