अमित नागोरी
आज घोषित नगरपालिका चुनावो के परिणामो में गोलाघाट और देरगांव नगरपालिका चुनावो में भाजपा के उम्मीदवारों का दम दिखा । हालांकि देरगांव में निर्दलीय और कांग्रेस की महिला उम्मीदवार असम गन परिषद के उम्मीदवारों पर भारी पड़ी । हालांकि देरगांव में अगप एक और गोलाघाट में तीन सीटों पर जीत दर्ज किया ।
गोलाघाट नगरपालिका चुनावो के विभिन्न वार्डो के घोषित परिणामो में भाजपा के 5 नम्बर की महिला उम्मीदवार कृष्णा धर गुप्ता 1403 वोटों से विजयी रही । वही 6 नम्बर के प्रणय ज्योति चलिहा 1347 वोटों ; 10 नम्बर के रोबिन बरुवा 1126 वोटों से ; 1 नम्बर वार्ड की नवनीता बोरा 946 वोटों से ; 13 नम्बर की रश्मि बरुवा दास 745 वोटों से ; 9 नम्बर के सीमांत बोरा 427 वोटों से ; 7 नम्बर वार्ड के कृष्णा कुमार गुप्ता 264 वोटो से ; 11 नम्बर के दुलुमोनी बोरबोरा 190 वोटों से और 12 नम्बर की अर्चना बोरा सैकिया 137 वोटों से विजयी हुए । वही मित्रजुट असम गन परिषद के 2 नम्बर से हालीमा सिद्दीकी 384 वोटों ; 3 नम्बर से तिलोत्तमा सैकिया 352 वोटों से और 4 नम्बर से सतीश चंद्र बर्मन 254 वोटों से विजयी रहे । 1 वार्ड नंबर से भाजपा की स्नेहलता नाथ 113 वोटों से ; 2 नम्बर से भाजपा के उज्ज्वल कुमार कश्यप 321 वोटों से ; 3 नम्बर से भाजपा की मिताली फुकन बरुवा 454 वोटों से ; 4 नम्बर से भाजपा के शुभांकर घोष 191 वोटों से ; 5 नम्बर से भाजपा के मधुमिता बोरा 109 वोटों से ; 6 नम्बर से भाजपा की निशा लिम्बु 44 वोटों से ; 9 नम्बर से भाजपा की रुपांजली बोरा 373 वोटों से विजयी रहे । वही 7 नम्बर से निर्दलीय उम्मीदवार दीपा सोमानी ने टक्कर देते हुए 7 वोटों से अगप के उम्मीदवार को हराया । वही 8 नम्बर में मित्र जुट असम गन परिषद के दिपांजन हज़ारिका 238 वोटों से विजयी रहे । वही कांग्रेस की उम्मीदवार शीतल सोमानी 10 नम्बर वार्ड से 78 वोटों से जीत दर्ज किया। आज भाजपा और अगप के उम्मीदवारों के जीत को लेकर गोलाघाट और देरगाव मे जश्न का माहौल दिखा । इस दौरान होली और दिवाली एक साथ देखने को मिली ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें