रविन्द्र तोदी
-प्रभु श्याम के 25वें वार्षिक महोत्सव का व्यापक आयोजन। प्रभु संग भक्तों ने खेली पुष्प होली
धुबड़ी: शहर के धर्मपरायण व वरिष्ठ श्याम भक्त मुरारी लाल शर्मा के पहल पर फाल्गुन में खाटु श्याम की महिमा व स्तुती की विशेष महत्ता को ध्यान में रखकर हर वर्ष की भांती इस वर्ष धुबड़ी में खाटु नरेश श्री श्याम का 25वां वार्षिक उत्सव का पालन किया गया। तथा अखंड ज्योत,बाबा का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अन्य विविध धार्मिक कार्यक्रमों सहित रात्री जागरण,भंडारे का आयोजन किया गया। मालूम हो कि ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य मुरारी लाल शर्मा बिते ढ़ाई दशकों से अपने स्तर पर धुबड़ी में खाटु श्याम की अलख जगाए हुए हैं। वैसे तो यह उनका नीजी आयोजन है। परंतु बिना किसी विराम के उनकी दशकों की आस्था भी मानों सामाजिक स्तर पर पहचान बन गई है। श्याम भक्त शर्मा ने बताया कि देखते देखते प्रभु को ध्येयते कब 25 साल गुजर गए,पता ही नहीं चला। विशेष साल होने के कारण इस बार बाबा की निशान यात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सजाया गया, तथा रंग बिरंगे फूलों एवं इत्र की बारिश के साथ भक्तों ने बाबा संग अनुपम होली खेली। भजन संध्या को आकर्षक बनाने के लिए कटिहार से सांवला सलोना बैंड को बुलाया गया। तथा मुख्य गायक प्रवीण चौधरी के अलावा स्थानिय गायक कलाकार ललित गुलगुलिया व अमित काला की टीम ने भक्तों को झुमने पर मजबुर कर दिया। वहीं मौके पर चंग की धमाल ने पूरे परिवेश को फाल्गुनी बयार में बांध दिया।आयोजक गोपाल शर्मा ने आज यहां बताया कि 25वें वार्षिक महोत्सव को ध्यान में रखकर इस बार भक्तों को बधाई स्वरूप बाबा का खजाना भेंट किया गया। वहीं पहले दिन बैंड पार्टी गाजे बाजे के साथ निशान यात्रा निकाली गई। तथा आज निशान पदयात्रा के साथ बाबा श्याम की मुर्ती का विधिवत विसर्जन कर दिया गया। मालूम हो कि भक्ति रस के इस आयोजन में समाज के हर तबके व लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
फोटो केप्शन:श्री श्याम दरबार में बाबा की स्तुति करते मुख्य आयोजक व यजमान मुरारी लाल शर्मा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें