महाराज अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट गुवाहाटी का आपणो होली उत्सव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महाराज अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट गुवाहाटी का आपणो होली उत्सव संपन्न




गुवाहाटी-- महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट गुवाहाटी पलटन बाजार स्थित आशि अप्सरा में अपणो होली उत्सव का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया। इस अवसर पर चैरिटेबल के अध्यक्ष रामअवतार बुडाकिया ने पूरे समाज को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए अध्यक्ष रामअवतार बुडाखिया के अलावा ट्रस्टी अशोक धानुका कैलाश लोहिया किशोर साबू ऋषि गुप्ता, अनिल थर्ड, सागरमल बुडाकिया, अजय पोद्दार, मदन गर्ग सुमित सराफ, विष्णु डीडवानिया, राजकुमार खाखोलिया, उमेश बेडिया, राज कुमार गोयल, विनोद अग्रवाल दिल्ली वाले एवं अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस कार्यक्रम में राजस्थान की मशहूर पार्टी आस्था म्यूजिकल ग्रुप व सुजानगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार ने राजस्थानी गीत नृत्य प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायिका सोनू जोशी ने होली के गीतों की श्रंखला प्रस्तुत की। समाज के सभी बंधुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली धमाल के गीतों पर थिरक कर आनंद लिया। अनिल थर्ड ने सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें