गुवाहाटी। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव, 2022 के सफल आयोजन के लिए वार्ड के अनुसार छह लेखा परीक्षकों और एक विशेष निरीक्षक की नियुक्ति की है। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय वन सेवा (सेवानिवृत्त) अधिकारी, लखनऊ के आरएम दुबे को विशेष चुनाव निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया है। वे 31 मार्च को असम पहुंचेंगे।
वार्ड के अनुसार नियुक्त छह चुनाव पर्यवेक्षकों में क्रमशः वार्ड नंबर 1 से 10 तक के लिए खेल और युवा मामलों के निदेशक निवेदन दास पटवारी हैं; वार्ड नंबर 11 से 20 के लिए संयुक्त सचिव, लोक संस्था विभाग, भास्कर ज्योति महंता, वार्ड नंबर 21 से 30 के लिए समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव गौरीशंकर शर्मा, वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए संयुक्त सचिव, लोक स्वास्थ्य तकनीकी विभाग और अतिरिक्त मिशन निदेशक, जलजीवन मिशन मृदुल कुमार दास, वार्ड नंबर 41 से 50 के लिए सांस्कृतिक कार्य विभाग के उप सचिव अनंत कुमार गोगोई, वार्ड नंबर 51-60 के लिए परिवहन विभाग के उप सचिव एवं आंतरिक जल परिवहन विभाग के सचिव गुंजित राय चौधरी हैं। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें