ट्रेड यूनियनों द्वारा आहुत चक्का बंद से जनजीवन प्रभावित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ट्रेड यूनियनों द्वारा आहुत चक्का बंद से जनजीवन प्रभावित



दयानंद सिंह


मोरानहाट। भाजपा नीत केंद्र सरकार के तथाकथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारत के श्रमिक संगठनों और कर्मचारी परिषद ने संयुक्त रूप से देश भर मे 48 घंटे का चक्का बंद की घोषणा की है। पहले दिन सड़कों से वाणिज्यिक वाहन और बसें गायब रही। 10वीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा थी ।दूर दराज के परिक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने मे काफी कष्ट हुआ।व्यक्तिगत वाहन और आटो सड़कों पर दौड़ रहे थे।राज्य सरकार की बसें बेरोकटोक चल रही थी।व्यवसायिक प्रतिष्ठान ,वित्तीय प्रतिष्ठान खुले थे।चाय बागानों मे सामान्य रूप से काम हुआ।असम चाय मजदूर संघ की प्राथमिक इकाइयों ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस सिलेंडर की ढुलाई करनेवाले वाहन चल रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें