गुजरात टी ट्रेडर्स एसोसिएशन (जिटीटीए) के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गोलाघाट दौरा  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुजरात टी ट्रेडर्स एसोसिएशन (जिटीटीए) के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गोलाघाट दौरा 








अमित नागोरी

महाकाली टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित, गुजरात टी ट्रेडर्स एसोसिएशन (जिटीटीए) के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने असम के गोलाघाट के नॉर्थ ईस्टर्न टी एसोसिएशन (नेटा) के मुख्यालय में नेटा के कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ एक संवादात्मक बैठक की। बायर्स-सेलर्स मीट का नेतृत्व जीटीटीए के अध्यक्ष दिनेश कारिया और नेटा के वाइस चेयरमैन अजय ढंढ़ारिया ने किया। महाकाली टी कंपनी (प्रा.) लिमिटेड के बिनय तोदी ने स्वागत भाषण दिया।  नेटा ने गुजरात के सभी प्रतिनिधियों का असमिया फुलाम गामोचा से अभिनंदन किया। नेटा के सलाहकार बिद्यानन्द बरकाकोटी ने कहा, "  यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि उच्चतम चाय उत्पादक राज्य और उच्चतम चाय खपत वाले राज्य के हितधारकों ने चाय उद्योग और व्यापार के समग्र सुधार के लिए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया है।" खरीदारों और  उत्पादकों ने अपने विभिन्न विचार रखे । खरीदारों ने पैकेजिंग सामग्री में सुधार करने का अनुरोध किया है ।  खरीदारों ने ग्रेड के मानकीकरण पर भी जोर दिया। उत्पादकों ने कहा कि इनपुट लागत में भारी वृद्धि के कारण, चाय की उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है और इसलिए चाय पैकर्स और व्यापारियों से गुणवत्ता के अनुसार उचित मूल्य देने का अनुरोध किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें