अमित नागोरी
अखिल असम भोजपुरी परिषद गोलाघाट नगर समिति की एक साधारण सभा का आयोजन बीएन कॉन्प्लेक्स में किया गया । इस मौके पर संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक सभा में जिला सचिव कृष्णा गुप्ता , जिला सलाहकार प्रेमआनंद झा , महिला समिति की अध्यक्ष बबीता गुप्ता , सचिव पुष्पा सिंह को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया साथ ही हाल ही में गठित महिला टीम के नई अध्यक्ष एवं सचिव बबीता गुप्ता एवं पुष्पा सिंह का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया गया । इस मौके पर अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी का स्वागत किया और सभा के उद्देश्य व्याख्या की । वही कोषाध्यक्ष रामशंकर साहू ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया । सभा में आगामी चैती छठ के ऊपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और सर्व समिति से चैती छठ दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 7 एवं 8 अप्रैल को आयोजन करने का निर्णय लिया गया । वही हाल ही में आयोजित भोजपुरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का ब्यौरा आनंद एवं विवेक गुप्ता ने प्रदान किया और सुंदर आयोजन के लिए उनका अभिनन्दन किया गया । इस मौके पर अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई । सभा मे प्रेम जायसवाल , गुड्डू वर्मा , अमिताभ साहू ,सांगठनिक सचिव सरोज गुप्ता के अलावा अनन्य समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन संतोष गुप्ता ने किया ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें