शुभम इलाइट सांस्कृतिक समिति के होली उत्सव में धार्मिक समन्वय की झलक दिखी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शुभम इलाइट सांस्कृतिक समिति के होली उत्सव में धार्मिक समन्वय की झलक दिखी



गुवाहाटी-- गांधी बस्ती स्थित शुभम इलाइट अपार्टमेंट के कम्युनिटी हाल के सामने शुभम एलाइट सांस्कृतिक समिति के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। जिसमे कार्यक्रम को शुभम एलाइट के निवासी रिंकू अहमद ने इस कार्यक्रम के सह प्रायोजक के रूप में अपना सक्रिय सहयोग देकर सपरिवार होली समारोह का आनंद लिया। इस अवसर पर राजस्थान म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने होली धमाल पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। उनके गीत पर सदस्य काफी देर रात तक झूमते रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सुराना, एस डालमिया, आर के गुप्ता,नरेश शर्मा, अजय तिवारी, नितिन कुंडलिया, मधुबन यादव, गौरव देवडा , अशोक कोठारी, ऋषभ सिंघवी, विजय अग्रवाल सीए,अनिल पगारिया उमेश अग्रवाल, दीपक पाटनी, मनोज अग्रवाल, ओमप्रकाश जैन, अमित पारिक, आनंद नाहटा, संजय अग्रवाल, प्रदीप जालान, और अरविंद जोशी के अलावा अन्य कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 1:30 बजे होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न किया गया ।जिसमें सभी ने पारंपरिक रूप से होलिका की पूजा परिक्रमा की।

1 टिप्पणी:

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें