आईटीआई सेंटर माछखोवा में माहेश्वरी सभा गुवाहाटी द्वारा होली उत्सव-2022 का रंगारंग कार्यक्रम बहुत धूमधाम से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम सह-संयोजक सुरेन्द्र लाहोटी ने मंच गठन की प्रकिया आरंभ करते हुये कार्यक्रम संयोजक सीताराम बिहानी, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नवल किशोर सारडा, सभा-मंत्री मदन गोपाल सिगची, कोषाध्यक्ष प्रभात चांडक, महिला समिति अध्यक्ष सरला लाहोटी, सचिव वर्षा सोमानी, युवा संगठन अध्यक्ष आदित्य मूंदडा, सचिव कमल मूंदडा, आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट एवं पूमास अध्यक्ष भगवान दास दम्माणी, पूर्वोत्तर महिला समिति अध्यक्ष वंदना सोमानी, पूर्वोत्तर युवा संगठन मंत्री महावीर चांडक, अंचल-6 के संगठन मंत्री रतनलाल चितलांगिया, अभामम पूर्वांचल उपाध्यक्ष कैलाश काबरा, मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर सारडा को मंचासीन करवाया गया। सभा द्वारा मुख्य अतिथि का फुलाम गोमछा एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया। सभागार मे उपस्थित पुर्व एवं निर्वतमान अध्यक्ष का शाब्दिक अभिनन्दन किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सभागार मे उपस्थित सभी समाज बंधुओं द्वारा भगवान महेश को माल्यार्पण कर पूजा एवं वंदना की । सभामंत्री ने सभा के कार्यकलापों की संक्षिप्त जानकारी दी। सभागार मे उपस्थित पुर्व अध्यक्ष निरंजनलाल काबरा, मदन मोहन मल एवं निर्वतमान अध्यक्ष राजकुमार सोमानी का मंच द्वारा शाब्दिक अभिनन्दन किया गया। सभागार मे उपस्थित मोदी यूनिवर्सिटी के स्कुल आफ लिबरल आर्टस एंड सांइस के डीन डा• केशव आमेटा तथा आर्टस विभाग के डा• अशोक राव ने शिक्षा संबंधित जानकारी दी तथा दोनों महानुभावों का फुलाम गोमछा एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। सर्वप्रथम समाज के बच्चों द्वारा हास्य प्रतियोगिता मे अंश ग्रहण किया। प्रियंका माहेश्वरी व नेहा गगड ने निर्णायक की भूमिका अदा करते हुये ग्रूप ए मे प्रथम साबु एवं द्वितिय कनिष्क डागा एवं ग्रूप बी मे प्रथम पुरस्कार माही मूंदडा एवं द्वितिय झलक दम्माणी को प्रदान किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई जिसमे समाज की महिलाओं व बच्चों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया तथा कार्यक्रम के दौरान पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गडगडाहाट से गुंजायमान रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संयोजिका वंदना बिहानी, ॠचा(संगीता) पेड़ीवाल, शोभा लड्डा थी जिनके अथक प्रयास ने कार्यक्रम की सुन्दरता मे चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम मे गुवाहाटी के सुप्रसिद्ध राजस्थानी हास्य कलाकार महेन्द्र गौड़ ने शानदार प्रस्तुति दी।
!->
गुवाहाटी में माहेश्वरी सभा का होली उत्सव 2022 कार्यक्रम संपन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें